फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड का क्लोन बना खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
डेबिट कार्ड का क्लोन बना खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपये
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने एक युवती के डेबिट कार्ड का क्लोन तैयार कर खाते से 1.40 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस की साइबर सेल ने जांच के बाद शिकायत थाना सेंट्रल पुलिस के पास भेज दी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सेक्टर-15 निवासी नितिका मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च 2019 को उनके खाते से अलग-अलग समय पर 40 हजार रुपये शीतल नामक किसी महिला के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा एक बार 20 हजार रुपये और फिर 10 हजार रुपये निकाले गए। इसी तरह 22 मार्च को 10 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। ठगों ने अलग-अलग समय पर 12 बार में 1.40 लाख रुपये निकाल लिए जबकि उनका डेबिट कार्ड उनके पास ही था। खाते से पैसे निकलने के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने बैंक को सूचित किया और अपना कार्ड ब्लॉक करवा दिया। साथ ही उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी। साइबर सेल ने जांच के बाद मामला दर्ज करने के लिए उस शिकायत को थाना सेंट्रल पुलिस के पास भेज दिया था, जिस पर मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। थाना सेंट्रल पुलिस और साइबर सेल आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें