फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता संग्राम: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के खिलाफ साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता संग्राम: कृष्णपाल गुर्जर का टिकट कटवाने के लिए अमित शाह को भेजे पत्र वायरल
विज्ञापन


फरीदाबाद। पिछले लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से जीते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का टिकट कटवाने के लिए सरपंचों के लेटरहैड पर अमित शाह को भेजे गए पत्र के वायरल होने का मामला सामने आया है।
शुक्रवार को बल्लभगढ़ खंड के दर्जनों गांवों के सरपंचों के लेटरहैड पर कृष्णपाल गुर्जर का टिकट कटवाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखे गए पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके कुछ ही देर बार जिन सरपंचों के लेटरहैड पर यह पत्र लिखा गया था, उन्होंने इसका खंडन करते हुए गांव सोतई के सरपंच के खिलाफ पुलिस आयुक्त संजय कुमार को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। सुबह सोशल मीडिया पर बल्लभगढ़ खंड के गांव पन्हैड़ा खुर्द, गांव प्रहलादपुर माजरा डीग, गांव सोतई, ग्राम पंचायत झुग्गी छांयसा, गांव सुनपेड़, ग्राम पंचायत छांयसा, फरीदाबाद खंड के गांव तिलपत व मोठूका नंगला समेत कई ग्राम पंचायतों के लेटरहैड पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को फरीदाबाद से सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के टिकट के लिए लिखे गए पत्र वायरल हो गए। कुछ ही देर में सरपंचों के फोन बजने लगे तो उन्हें इस बारे में पता चला। इस पर सरपंचों ने तत्काल बैठक बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके खिलाफ पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गांव नरहावली के सरपंच विनोद भाटी की अध्यक्षता में करीब एक दर्जन सरपंचों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर कंवरपाल सरपंच के खिलाफ पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। पुलिस आयुक्त से मिले सरपंचों ने बताया कि गांव सोतई के सरपंच भोली उर्फ कंवरपाल की विजिलेंस जांच चल रही है। उसने कुछ गांव के सरपंचों से यह कहकर हस्ताक्षर किए हुए खाली लेटरहैड लिए थे कि विजिलेंस जांच में वह अपने पक्ष में उससे मदद लेगा। आपसदारी में उन्होंने उसे खाली लेटरहैड दे दिए। मगर उसने उनका दुरुपयोग करते हुए उसका गलत इस्तेमाल किया। पुलिस आयुक्त ने इसकी जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस आयुक्त से मिलने वाले सरपंचों में गांव डीग प्रहलादपुर सरपंच सुशीला भाटी, शाहजहांपुर के सरपंच नाहर सिंह, साहूपुरा खादर सरपंच ताराचंद, हीरापुर सरपंच राहुल, मोठुका सरपंच अमर सिंह, भोपानी के सरपंच संजय कुमार, दयालपुर सरपंच निशांत हुड्डा, तिलपत के सरपंच नंद किशोर, पन्हेड़ा कलां सरपंच मनोज कुमार, छायंसा झुग्गी सरपंच सुमन कौर, छांयसा सरपंच कालूराम, मेहमदपुर सरपंच राजकुमार, गढ़खेड़ा सरपंच दीपिका सैनी सहित कई अन्य लोग थे।

शहर में लगे चुके हैं खिलाफत के बैनर
कृष्णपाल गुर्जर की खिलाफत के लिए पिछले दिनों शहर के कई प्रमुख चौक चौराहों पर बैनर लगाए गए थे। रात में लगे इन बैनरों पर मोदी से बैर नहीं, कृष्णपाल तेरी खैर नहीं लिखा हुआ था। बैनर किसने लगवाए कुछ पता नहीं चल पाया, नीचे केवल समस्त फरीदाबादवासी लिखा हुआ था। इसी तरह राजमार्ग पर भी ऐसे ही बैनर लगे थे। बाद में उन बैनरों को हटवा दिया गया।

प्रदेश में रिकार्ड मतों से जीते थे कृष्णपाल
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सबसे अधिक मतों के अंतर से कृष्णपाल गुर्जर ने जीत हासिल की थी। भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे कृष्णपाल गुर्जर को 6,52,516 मत मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से अवतार सिंह भड़ाना 1,85,643 वोट ही हासिल कर पाए थे। कृष्णपाल गुर्जर की जीत 4,66,873 वोटों कर रही थी, जोकि प्रदेश में सबसे अधिक थी।
विज्ञापन


कोट
जो भी यह गलत काम कर रहा है, उससे मेरी छवि पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। जनता सब जानती है। फर्जी लेटरबाजी जिसने की है, उसकी पोल खुद सरपंचों ने खोल दी है। सरपंचों ने मिलकर पुलिस आयुक्त से उसकी शिकायत की है। समय आने पर जनता इसका करारा जवाब देगी।
- कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें