शहीदी दिवस पर याद किए करतार सिंह सराभा
फरीदाबाद। शहीद भगत सिंह कॉलेज कैंपस एनएच-3 में शहीद करतार सिंह सराभा के 103वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र व ऑल इडिया शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह संधू ने साथियों के साथ मिलकर शहीद करतार सिंह सराभा के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर यादवेंद्र सिंह संधु ने बताया कि शहीद करतार सिंह सराभा शहीद भगत सिंह के प्रेरणा स्रोत्र थे। भगत सिंह उनका चित्र हमेशा अपने पर्स में रखा करते थे। उन्हें 16 नवंबर 1915 में लाहौर में मात्र 19 वर्ष की आयु में फांसी दे दी गई थी।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अवतीन सिंह, वीके सिंह, गुरजीत सिंह, रणजीत सिंह, परमजीत सिंह, शिवम अरोड़ा, प्रिंस रहेजा और लक्की सिंह समेत बिग्रेड के कई युवा मौजूद रहे। ब्यूरो