फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईए की आम सभा में मंत्रियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछली सरकारों ने नहीं दिया ध्यान, अब विकास का हुआ बेड़ा पार
- एफआईए की आम सभा में मंत्रियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

- फरीदाबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन ने उद्योग के लिए सस्ती जमीन, बिजली की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कभी एशिया का नंबर एक शहर रहा फरीदाबाद अब गुरुग्राम और नोएडा से पिछड़ चुका है इसका मूल कारण पिछली सरकारों का इस शहर के विकास पर ध्यान नहीं देना रहा। पिछली सरकारों ने सड़कों की कनेक्टिविटी और पर्यावरण पर ध्यान नहीं दिया। पहली बार अपने दम पर राज्य और केेंद्र में बनी भाजपा सरकार ने इन कमियों को पूरा करने का प्रयास किया है। यह बात केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 65वीं आम सभा में कही।
होटल में आयोजित आम सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल में केएमपी हाईवे को पूरा किया गया, केजीपी हाईवे पर तेजी से काम चल रहा है, बार्डर से होडल तक पुल बनाए जा रहे हैं ताकि यातायात निर्विध्न चले। 20 वर्ष से लटकी हुई नोएडा पुल योजना इस सरकार ने पूरी की। बल्लभगढ़ रेलवे पुल 7 लेन का बनाया जा रहा है, फरीदाबाद को केएमपी से सीधा जोड़ने के लिए सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने बताया कि सरकार ने उद्योग क्षेत्र के विकास के लिए 130 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, इसे पूरा करने के लिए 170 करोड़ रुपये का टेंडर आया, अब सरकार ने इस राशि का बढ़ा दिया है ताकि कार्य शीघ्र आरंभ हो सके। उन्होंने बताया कि राज्य में सी और डी स्तर के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की दर 4.25 रुपये प्रति यूनिट देने का निर्णय लिया गया है, दो तीन माह के भीतर में राज्य में बिजली दरें कम होने की उम्मीद है।
इससे पहले एसोसिएशन के प्रधान संजीव खेमका ने सरकार के जीएसटी और पैट कोक पर पाबंदी को सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि अब उद्योग प्रगति कर रहे हैं और सरकार का राजस्व भी बढ़ा है। उन्होंने जेसीबी कंपनी की ओर से किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों की तारीफ करते हुए बताया कि एफआईए की ओर से केरला बाढ़ पीड़ितों को 2.5 करोड़ का सामान दवाईयां आदि भेजी गईं। उन्होंने दोनों मंत्रियों से उद्योग स्थापित करने और चलाने में आने वाली दुश्वारियां दूर करने की मांग की।
विज्ञापन


सम्मानित किए गए उद्यमी
आम सभा में एफआईए के पूर्व महासचिव और एनजी पैनल के को-चेयरमैन जीसी नारंग को लाईफटाईम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। राकेश कुमार गुप्ता (आर के फोर्ज), वीके मलिक (मेल्को इंडिया) और राज भाटिया (बोनी पोलीमर्स) को बिजनेस एक्सिलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया। एक्पोर्ट एक्सिलेंसी अवार्ड से प्रशांत सागर (रेनुका इनकारपोरेट), मोहन गुप्ता (प्रिसीजन स्टैंपिंग), हरदीप सिंह बांगा (विक्टोरा आटो) को सम्मानित किया गया। एचएल भुटानी, सुनील गुलाटी, नरेंद्र अग्रवाल, नवदीप चावला और जेसीबी इंडिया लिमिटेड को विशेष सेवाओं के लिए और कोहीनूर ऑफ फरीदाबाद से और केसी लखानी को 51 सालों की शानदार सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें