फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों को सबक सिखाएगी दुर्गा शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों को सबक सिखाएगी दुर्गा शक्ति
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने किया दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स का गठन
- आरएएफ की टीमों को स्कूल, कॉलेज, मेट्रो स्टेशन व बाजारों में किया जाएगा तैनात
- डीएसआरएएफ की टीम महिलाओं व युवतियों के फोन में करवा रहीं दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महिलाओं और युवतियों को तंग करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं है। मनचलों को सबक सिखाने तथा महिला संबंधी अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने बुधवार को दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स (डीएसआरएएफ) का गठन किया है। ये फोर्स स्कूल, कॉलेज, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के अलावा बाजारों में तैनात की जाएगी, जोकि मनचलों पर नजर रखेंगी और कहीं कोई हरकत होने पर त्वरित कार्रवाई करेंगी।
जिले में पुलिस के तीनों जोन में 40-40 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जोकि संबंधित जोन के डीसीपी के नेतृत्व में काम करेंगी। इनकी अलग से पहचान हो जाए, इसके लिए खाकी वर्दी की बजाय रैपिड एक्शन फोर्स की तरह ही दुर्गा शक्ति की जवान नीली वर्दी में होंगी। गश्त के लिए सरकार की ओर से दुर्गा शक्ति लिखा तथा उसका लोगो लगी दो गाड़ियां भी दी हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने दुर्गा शक्ति एप भी लांच किया है। इसके माध्यम से कोई परेशानी होने पर किसी भी समय महिलाएं पुलिस की मदद ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है दुर्गा एप ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल
दुर्गा शक्ति एप को किसी भी स्मार्ट या एंड्राइड फोन के प्ले स्टोर स्टेार में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। प्ले स्टे स्टोर में दुर्गा शक्ति एप लिखेंगे तो हरियाणा पुलिस का लोगो दिखाई देखा। लोगो पर क्लिक करने पर एप डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी। एप डाउनलोड करके उसमें मांगी गई कुछ जानकारियों को भरकर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। इसके बाद एप में एक अलर्ट का निशान दिखाई देगा। किसी भी तरह की आपत्तिजनक स्थिति में मदद लेने के लिए इस निशान पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जिला स्तर पर तैनात पुलिस का दस अंकों का नंबर सामने आएगा। कॉल करते ही महिला थाना स्थित आरएएफ कंट्रोल रूम में कॉल जाएगी। इसके साथ ही फोन करने वाले की लोकेशन भी कंट्रोल रूम को पता चलेगी। सूचना मिलते ही दुर्गा शक्ति आरएएफ की टीम मौके पर पहुंच कर मुसिबत में फंसी महिला अथवा युवती की मदद करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में एक सप्ताह पहले ही दुर्गा शक्ति एप को लांच किया था, जिसे आरएएफ की टीम अब युवतियों के मोबाइल फोन में डाउनलोड करवा रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें