फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक समीक्षा में फिर से पास हुआ बाल सुधार गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन

फरीदाबाद। बाल सुधार गृह में जेजे बोर्ड के न्यायधीश राजीव कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। न्यायाधीश राजीव ने शनिवार दोपहर 3 बजे सुधार गृह का निरीक्षण किया। किशोरों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता के साथ सुधार गृह सफाई व्यवस्था की भी जांच की। निरीक्षण में सुधार गृह अधीक्षक दिनेश यादव को बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सराहा गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के वक्त सुधार गृह में 74 किशोर मौजूद रहे। सभी किशोरों से न्यायाधीश ने केस संबंधी जिज्ञासा का भी जवाब दिया। भविष्य मार्गदर्शन को लेकर भी किशोरों के साथ चर्चा की गई। बाल सुधार गृह अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि हर महीने सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया जाता है। पिछले महीने भी जेजे बोर्ड पलवल के सदस्य श्रवन कुमार ने बाल सुधार गृह की सराहना की थी। इस बार भी सुधार गृह के बेहतर प्रदर्शनों पर अच्छा परिणाम ही सामने आया है। बाल सुधार गृह में इस वक्त कई किशोर बोर्ड परीक्षाएं भी दे रहे हैं। बोर्ड परीक्षा पर भी किशोरों को बेहतर जिंदगी के लिए प्रेरित किया गया। बाल सुधार गृह में इस वक्त प्रदेश के पांच जिलों के किशोरों को सुधार की अपेक्षा से रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें