फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर 1.58 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए टेलीग्राम टास्क के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-77 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके टेलीग्राम पर एक लिंक आया, जिस पर क्लिक करते ही वह एक ग्रुप से जुड़ गया।
विज्ञापन

जहां उसे गूगल पर रिव्यू के टास्क कर पैसे कमाने के बारे में बताया गया। जिसके बाद उसने उनके कहे अनुसार काम करना शुरू किया और उन्होंने उससे टास्क के नाम पर 1.58 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने पैसा निकालने को कहा तो उन्होंने बताया कि उसका खाता फ्रीज हो गया जिसको शुरू करने के लिए उन्होंने और पैसों की मांग की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए वसीम खान (20) निवासी गांव नीम सार्क जिला सीतापुर उप्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वसीम ने प्रभु दयाल (खाताधारक) का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें