फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से चार की मौत, 156 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के 156 नए मामलों के साथ चार मरीजों की मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई। संक्रमण के कुल मामले 4182 पर जा पहुंचे हैं। ग्रस्त मरीजों की मौत का आंकड़ा 87 पर जा पहुंचा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मरने वालों की मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी के साथ जिले में संक्रमण की चेन गंभीर रूप ले रही है। शुक्रवार को हुई मौत सेक्टर-23, शाही कॉम्पलेक्स, मुजेसर और सेहतपुर से दर्ज की गई। संक्रमण से मरने वालों में सेहतपुर से 72 वर्षीय बुजुर्ग, शाही कॉम्पलेक्स से 46 वर्षीय पुरुष, मुजेसर से 58 वर्षीय व सेक्टर-23 से 46 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत का कहना है कि संक्रमण के कारण जिले में कई लोग गंभीर रूप से बीमार हुए हैं। हालांकि मौत का कारण किसी भी मरीज में सिर्फ कोरोना नहीं रहा।
24 घंटे में करीब 400 मरीज संक्रमण मुक्त
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 393 मरीजों में कोरोना संक्रमण से उबरने की पुष्टि की। अब तक जिले में 3174 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। मरीजों का रिकवरी रेट 75.89 प्रतिशत तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 156 नए कोरोना मरीजों की पहचान की है। सभी तीन चिह्नित इलाकों से दर्ज किए गए हैं। इनमें ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी और बल्लभगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र शामिल हैं। अब तक कुल 4182 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब केवल 904 एक्टिव मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 375 अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 529 होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। अस्पताल में भर्ती 84 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, 9 को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिले में अब तक 25864 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। फिलहाल 342 की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें