फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडखल क्षेत्र के कई युवाओं ने थामा इनेलो का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
कई युवाओं ने थामा इनेलो का दामन
विज्ञापन

फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के कई युवाओं ने इनेलो का दामन थाम लिया है। मंगलवार को लक्कड़पुर स्थित पार्टी कार्यालय पर युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष अजय भड़ाना ने इन युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष ने कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कि कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान देती है। पार्टी में ऐसे अनेक कार्यकर्ता हैं, जो अपनी मेहनत व पार्टी समर्पण भावना के कारण आज मुख्य पदों पर आसीन होकर पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय भड़ाना ने पटका पहनाकर व पार्टी का झंडा देकर युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। भड़ाना ने कहा कि आज प्रदेश का युवा वर्ग इनेलो की नीतियों से प्रभावित होकर इनेलो से जुड़कर पार्टी को मजबूत करने में लगा है। वहीं युवा नेता करण चौटाला व अर्जुन चौटाला भी प्रदेश में युवा संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में भी सभी छह विधानसभा क्षेत्र में जन-जागरण अभियान चलाकर पार्टी से अधिक से अधिक युवाओं को जोडकऱ संगठन को मजबूत किया जाएगा। मंगलवार को पार्टी का दामन थामने वालों में विकास भड़ाना, पवन भड़ाना, अमित बैंसला, आकाश बैंसला, अजीत नागर, चिंटू कुमार, सुनील, नीतिश ठाकुर, मानव, विकास शर्मा, अंकित शर्मा, नवीन, मनीष, अनिल, साहिल, गौरव, रवि गुप्ता और विकास पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें