फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास
विज्ञापन

बल्लभगढ़। विधायक मूलचंद शर्मा ने वार्ड नंबर 2 के रन्हेड़ा खेड़ा गांव में 1.65 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर मौजूद रन्हेड़ा खेड़ा गांव के लोगों ने विधायक मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया। यह सामुदायिक भवन 1.2 एकड़ भूमि पर बनवाया जा रहा है। इसमें हॉल, रसोई, शौचालय और चारदीवारी शामिल है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुस्लिम बहुल इस गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए कोई स्थान नहीं था। इसके बनने से रन्हेड़ा खेड़ा गांव के साथ राजीव कॉलोनी के हजारों लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। इन इलाके के लोग अपने सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सकेंगे। इस मौके पर कय्यूम खान, मोहम्मद जमील, साहिद सैफी, अरशद खान, तौफीक खान, आबिद खान, कलवा खान, लियाकत, हाजी पप्पल, जगत सिंह भूरा, सुभाष लांबा, भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें