फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्स टॉपर अदिती को ंमिला राज्य स्तरीय सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कॉमर्स टॉपर अदिति को कल्पना चावला पुरस्कार

फरीदाबाद। सीएम मनोहर लाल ने सोमवार को प्रदेश बोर्ड के बारहवीं कक्षा परीक्षा परिणाम में राज्य में पहला स्थान हासिल कर चुकी अदिति को कल्पना चावला पुरस्कार से सम्मानित किया। फरीदाबाद की अदिति को सम्मान के रूप में प्रशंसा प्रमाण पत्र और 51 हजार रुपये की राशि दी गई। हरियाणा बोर्ड परीक्षा के नतीजों में अदिति का पहले तीसरा स्थान था, मगर बाद में परीक्षा परिणाम के पुर्नमूल्यांकन के बाद अदिति को प्रदेश में पहला स्थान मिला। बोर्ड टॉपर बदले जाने की खबर भी अमर उजाला ने ही ब्रेक की थी।
अटाली गांव की अदिति ने मां से दूर रहकर संजय एनक्लेव स्थित मावी मॉर्डन पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। मई में प्रदेश बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया गया तो उसे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ। अपनी मेहनत पर भरोसा दिखाते हुए अदिति ने परीक्षा परिणाम का पुर्नमूल्यांकन कराया। इसके बाद परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में अदिति कॉमर्स संकाय की टॉपर बन गई। फिर राज्य बोर्ड द्वारा टॉपर लिस्ट बदली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदिति को प्रदेश स्तरीय सम्मान हासिल हो सके इसके लिए भिवानी में आयोजित अलंकरण समारोह में सीएम के हाथों सम्मानित किया गया। बेटी को मिले सम्मान पर पिता जितेंद्र और मां कविता अपने शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, मावी स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार का कहना है कि अदिति ने अपनी मेहनत से न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि स्कूल और फरीदाबाद का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें