भाजपा-इनेला एक सिक्के के दो पहलू: ललित नागर
फरीदाबाद। भाजपा और इनेलो एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। यही कारण है कि विधानसभा अध्यक्ष ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए विधायक करण दलाल को एक साल के लिए निलंबित कर दिया। यह इस बात का प्रमाण है कि इनेलो भाजपा की ही टीम’ है। तिगांव से कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने यह बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इनेलो और भाजपा द्वारा खेले जा रहे खेल को अच्छी तरह समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इन दोनों दलों को सबक सिखाएगी। कांग्रेसी विधायक करण दलाल के पक्ष में ललित नागर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला द्वारा विधायक दलाल को गोली मारने का बयान उन्हें शोभा नहीं देता। लोकतंत्र में इस तरह के बयान का कोई स्थान नहीं है। उनका यह बयान घमंड का परिचायक है। ललित नागर ने विधायक अभय चौटाला के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के साथ ही उन पर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो