फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के क्रेज में लवलीन ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
लवलीन : इंजीनियरिंग की पढ़ाई का था शौक, आज कर टॉप कर लिया जिला
विज्ञापन


फरीदाबाद। मॉर्डन विद्या निकेतन अरावली हिल्स की छात्रा ने बाकी तीनों जिला टॉपर्स की तरह 98.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जिला टॉपर लवलीन ने इंजीनियर बनने के क्रेज में इतनी पढ़ाई की कि जिला टॉप करके दिखा दिया।
विज्ञापन

लवलीन ने 494 अंक हासिल कर जिले में पहले स्थान के तीनों दावेदारों के साथ अपना मुकाम बनाया है। ग्रीन फील्ड की ग्रीन कॉलोनी में रहने वाली लवलीन ने ज्यादा पढ़ाई करने के फंडे को भी तोड़ा है। लवलीन का कहना है कि उसने साधारण स्तर पर ही पढ़ाई की थी। जिला टॉपर ने बताया कि वो खुद को एक उदाहरण के रूप में दुनिया के सामने पेश करना चाहती हैं। उनका कहना है कि पसंद के काम को करने का मौका दिया जाए तो यकीनन आप जिला नहीं दुनिया जीत सकते हैं। लवलीन ने सामाजिक विज्ञान और फ्रेंच में सौ फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी में 97, गणित में 99, विज्ञान में 98 अंकों के साथ कुल 494 अंकों के साथ जिले में पहला स्थान पर जगह बनाई है। लवलीन की मां प्रीतिमा ने बताया कि पढ़ाई के लिए लवलीन में सोशल साइट्स से दूरी बनाए रखी। पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेट लवलीन के पिता महेंद्र लोढ़ा छोटी बेटी के लिए बड़ी बेटी को एक प्रेरणा बनाना चाहते हैं। फिलहाल लवलीन नॉन मेडिकल के साथ इंजीनियर बनने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें