फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसमेंट के साथ खोदे गए गड्ढे में गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दस फुट गहरे गड्ढे में गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

बल्लभगढ़। नाली का पानी बेसमेंट में आने से रोकने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। गड्ढा खोदने के लिए नगर निगम से किसी तरह की कोई इजाजत नहीं ली गई थी। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

श्याम कॉलोनी निवासी सतीश चंद के मकान की बेसमेंट में नाली का पानी रिस रहा था। पानी रोकने के लिए सतीश ने मकान के साथ गली में करीब दस फुट गहरा गड्ढा खुदवा दिया। गली में मिट्टी पड़ी होने और स्ट्रीट लाइट भी न होने से रात को कॉलोनीवासी दूसरी गली से होकर आते जाते हैं। रविवार रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाले विकास गुप्ता वहां से गुजर रहे थे। अंधेरे में उन्हें दिखाई नहीं दिया और संतुलन बिगड़ने से वह गड्ढे में गिर गए। विकास गुप्ता के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और उन्हें गड्ढे में से बाहर निकाला। उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चावला कॉलोनी चौकी प्रभारी ने बताया सतीश व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें