फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 15 प्रतिशत बढ़े मतों ने भाजपा को निगम में दिलाई प्रचंड जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मुकाबले नगर निगम में भाजपा का बढ़ा मत प्रतिशत
विज्ञापन


मेयर चुनाव में कांग्रेस का मत प्रतिशत लोकसभा की तुलना में 25 प्रतिशत तक गिरा
संदीप वर्मा
फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव में लोकसभा और विधानसभा की तुलना में बढ़े मत प्रतिशत ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई। लोकसभा चुनाव की तुलना में भाजपा को नगर निगम में 15 प्रतिशत अधिक मत मिले। दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रति मतदाताओं में उदासीनता के चलते उनका मत प्रतिशत लोकसभा चुनाव की तुलना में 25 प्रतिशत गिर गया। ऐसे में कांग्रेस को फरीदाबाद में सबसे बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा।


भारतीय जनता पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने नगर निगम चुनाव में 69.28 प्रतिशत मत हासिल किए हैं। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस प्रत्याशी लता रानी चंदीला को 16.62 प्रतिशत ही मत मिले हैं। कुछ यही हाल पार्षद सीटों पर दोनों पार्टियों का रहा है। भाजपा ने 46 में से 39 पार्षद सीटों पर जीत दर्ज करते हुए सभी जगह भगवा फहरा दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस को बमुश्किल एक वार्ड में जीत मिली। वहीं, आम आदमी पार्टी और बसपा का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला है। इस चुनाव से इनेलाे और जजपा ने पहले ही दूरी बना रखी थी। ऐसे में चुनावी मैदान में लड़ाई में आप, बसपा और कांग्रेस से निर्दलीय प्रत्याशी अधिक भारी पड़े और छह सीट निकाल दी।
विज्ञापन

-
चुनाव लड़ने से पहले ही डांवाडोल रहीं कांग्रेस, आप और बसपा
कांग्रेस पार्टी की ओर से फरीदाबाद नगर निगम के 46 वार्डों में भी प्रत्याशी नहीं उतारे गए। कांग्रेस ने कुल 38 प्रत्याशियों को उतारा। इनमें से सेक्टर-36 के प्रत्याशी राहुल चौधरी ने ऐन वक्त पर नाम वापसी कर भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध जिता दिया। इसके अलावा वार्ड नंबर 9 की प्रत्याशी ने प्रचार के बीच ही भाजपा के पक्ष में चुनाव न लड़ने की घोषणा ही कर दी थी। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शुरू से ही मनोबल गिरा हुआ था। दूसरी ओर, आप ने 18 प्रत्याशी उतारे तो उनके दाे प्रत्याशियों ने भाजपा के पक्ष में नाम वापसी कर ली। इसके अलावा बसपा ने केवल सात प्रत्याशी उतारे।
-
भाजपा के मत प्रतिशत की उछाल



वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर ने 53.60 प्रतिशत मत हासिल किए थे। नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने 69.28 प्रतिशत मत हासिल किए हैं। मत प्रतिशत में यह करीब 15.68 प्रतिशत की उछाल रही। दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 41.84 प्रतिशत मत मिले थे। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी लता रानी को मात्र 16.62 मत मिले हैं। इस प्रदर्शन में दूसरे नंबर पर रहने के बाद भी उनकी जमानत जब्त हो गई है। कांग्रेस को लोकसभा की तुलना में करीब 25.22 प्रतिशत मतों का घाटा हुआ है।
विज्ञापन

-
विधानसभा की तुलना में भी कांग्रेस का डब्बा गोल
अक्तूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने भाजपा को अच्छी टक्कर दी थी। बड़खल में कांग्रेस प्रत्याशी को 45.81 मत हासिल हुए थे। एनआईटी में कांग्रेस प्रत्याशी को 30.38 और फरीदाबाद विधानसभा में 31.63 प्रतिशत मत मिले थे। पृथला सीट पर तो 42.02 मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। इन सीटों की तुलना में कांग्रेस का वोट बैंक विधानसभावार 15 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत से भी कम हो गया। दूसरी ओर, भाजपा को विधानसभावार पृथला में 29.74, एनआईटी में 47.54, बड़खल में 49.68, फरीदाबाद में 65.45, तिगांव में 46.26 और बल्लभगढ़ में 42.16 प्रतिशत मत मिले थे। ऐसे में पार्टी को 5 प्रतिशत से 27 प्रतिशत तक विधानसभावार मतों का फायदा उनकी प्रचंड जीत का कारण बना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें