फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 15 लोगों ने योजनाकार के सामने बीपीटीपी के खिलाफ जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बीपीटीपी द्वारा प्रोजेक्ट के ले आउट में चार बार फेरबदल किए जाने को लेकर वरिष्ठ योजनाकार के सामने शुक्रवार को करीब 15 लोगों ने अपने आपत्तियों के बारे बताया।
विज्ञापन

सेक्टर 82 से 89 तक ले आउट में हुए फेरबदल के कारण काफी परेशान है। फेरबदल करने के कारण लोगों को कंप्लीशन पत्र नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने एचएसवीपी कार्यालय पर आपत्ति दर्ज कराई। शुक्रवार को सभी आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों को सुनवाई के लिए वरिष्ठ योजनाकार कार्यालय में बुलाया गया। सुमेर सिंह का कहना है कि सुनवाई शनिवार या रविवार को होती तो काफी संख्या में लोग पहुंचते है। शुक्रवार को करीब 15 लोगों पहुंचे उन्होंने योजनाकार के सामने अपनी आपत्ति को रखा। बीपीटीपी ने करीब 572 एकड़ में प्लाट डे सोसाइटी बनाई गई है। इसमें 5501 प्लाट काटे गए है। प्रोजेक्ट के अनुसार अभी तक स्वास्थ्य केंद्र, नर्सिंग होम, पुलिस पोस्ट, फायर स्टेशन, क्लब हाउस आदि सुविधा नहीं दी जा रही है। सेक्टर 82 निवासी सुमेर सिंह ने बताया कि बिल्डर को सोसाइटी 5 साल के अंदर बनाकर कंप्लीशन दे देना चाहिए लेकिन, 18 साल बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। सोसाइटी में क्लब की सुविधा नहीं है। जिसकी वजह से सोसाइटी के लोगों को समारोह करने के लिए सोसाइटी के बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें