फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 15 दिनों के अंदर नगर निगम सभागार का कार्य हो जाएगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांधी भवन की जगह पर जल्द ही नगर निगम सभागार बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही कंपनी द्वारा कार्य को भी शुरू कर दिया जाएगा। जिसमें शहर के लोगों को अब अपने कार्यक्रमों का आयोजन करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन



गांधी भवन को 1987 में तैयार किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल ने 16 मई-1987 को इसका उद्घाटन किया था। जनवरी 1996 में यहां पर एसडीएम का कार्यालय बना दिया गया। एसडीएम कार्यालय के रूप में यहां 2005 तक कार्य होता रहा। 2007 में यहां जीर्णोद्धार का काम शुरू हुआ लेकिन वह पूरा नहीं हो सका। 11 फरवरी 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां पर सभागार बनाने के लिए आधारशिला रख दी। मई 2014 में यहां पर नगर निगम सभागार का निर्माण कार्य शुरू हो गया। नगर निगम को नौ करोड़ रुपये की लागत से बनाने के लिए कहा गया। नगर निगम ने मई 2015 में निर्माण कार्य शुरू कर दिया। सभागार का करीब 40 फीसदी काम पूरा हो चुका था लेकिन नगर निगम के पास पैसों की कमी के कारण कार्य रुक गया। उसके बाद कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा नगर निगम सभागार को बनाने के लिए मुख्यमंत्री से 10 करोड़ रुपये की मंजूरी ली। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधु का कहना कि नगर निगम सभागार का टेंडर हो गया है। उसका कार्य करीब 15 दिनों के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद इसको जल्द से जल्द पूरा करके लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें