फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एम्स बल्लभगढ़ में अल्ट्रासाउंड के लिए 15 दिन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी के लोगों को सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कई-कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। बल्लभगढ़ स्थित एम्स शाखा में अल्ट्रासाउंड के लिए 15 दिन बाद की तारीख दी जा रही है। वहीं, बीके अस्पताल में सिर्फ तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड होते हैं। जिसकी वजह से मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ते हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



एम्स शाखा की ओपीडी में हर रोज हजारों की संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ, सामान्य रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ आदि के मरीज शामिल होते हैं। इनमें करीब 200 मरीजों को डॉक्टर से उपचार लेने के बाद अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा जाता है, जिसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल होती हैं। इन मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 107 नंबर कमरे में तैनात कर्मचारी के जरिए 15 से 20 दिन के बाद के तारीख दी जा रही हैं। जिसकी वजह से मरीजों को निजी सेंटरों पर जाकर अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं।
विज्ञापन









रेडियोलॉजिस्ट का हुआ तबादलाबीके नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 100 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता थे। जनवरी में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुशील अहलावत का पदोन्नति के बाद तबादला हो गया है। अब वह डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। इसलिए बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सिर्फ सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को होते हैं। इन तीन दिनों में सिर्फ गर्भवती और पुलिस केस वाले मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। इसके अलावा अन्य किसी बीमारी के मरीज का अल्ट्रासाउंड नहीं किया जाता हैं। इससे सामान्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी सेंटरों पर जाना पड़ता हैं।
विज्ञापन


वर्जन



रेडियोलॉजिस्ट का पद करीब एक साल से खाली पड़ा हैं। उच्च अधिकारियों के पास रेडियोलॉजिस्ट की डिमांड भेजी है। जैसे ही नए रेडियोलॉजिस्ट ज्वाइन करेंगे तो वही हर प्रकार के मरीजों का अल्ट्रासाउंड करेंगे।
- डॉ. सविता यादव, पीएमओ





एम्स शाखा में एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने की वजह से मरीजों को 15 से 20 दिन की तारीख दी जा रही है। रेडियोलॉजिस्ट व मशीनों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
- रमेश साल्वे, सहायक प्रोफेसर, एम्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें