फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुबह चला अधिवक्ताओं का धरना, रात में जेसीबी से सपाट हुआ स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-12 कोर्ट परिसर के सामने खाली पड़ी जमीन के मालिकाना हक को लेकर जिला बार के एडवोकेट और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बीच तनातनी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को जमीन पर दीवार खड़ी थी। बृहस्पतिवार सुबह जब अधिवक्ता मौके पर पहुंचे तो स्थल पूरा सपाट दिखा। मौके पर लगभग 100 अधिवक्ता दोबारा से अपनी मेज कुर्सियां लेकर विवादित जमीन पर बैठ गए। बुधवार को हुई कार्रवाई के विरोध में वकीलों ने कामकाज बंद रखा। इधर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने जमीन पर अपना हक बताया है।
बुधवार को अधिवक्ता जमीन के एक भाग की चहारदीवारी करा रहे थे। पुलिस ने आकर निमार्ण कार्य को रुकवा दिया। पुलिस की संख्या के आगे वकीलों की गिनती कम ही थी। विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा कर दी थी। देर रात मामला किसी तरह से शांत हुआ। बृहस्पतिवार सुबह अधिवक्ता जब मौके पर पहुंचे तो देखा दीवार भी नदारद थी। स्थल को जेसीबी से सपाट कर दिया गया था। मौके पर आक्रोशित करीब 100 अधिवक्ता अपनी मेज कुर्सियां रखकर बैठ गए।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला का कहना है जमीन बार की है। बार एसोसिएशन ही हर साल यहां पार्किंग का ठेका छोड़ती है। वकीलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस जमीन पर सीट के लिए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। वहीं सीनियर एडवोकेट ओपी शर्मा का कहना है कि प्रशासन वकीलों के साथ गलत कर रहा है। काफी संख्या में नए वकीलों का पंजीकरण हुआ है। प्रशासन उन्हें चेंबर बनाने से रोक रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है जमीन जिला प्रशासन को अलॉट की जा चुकी है। उनके पास इसके पूरी कागजात हैं। किसी भी सूरत में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें