फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में जीएसटी प्रवर्तन शाखा ने 20 जुलाई को ऑटो पार्ट्स के बिल पर ले जाए जा रहे माल में 15 पेटियां देशी शराब बरामद की। इस संबंध में सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी बिजेंद्र कुमार की शिकायत पर 28 जुलाई को पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की धारा 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बीस जुलाई को फरीदाबाद पश्चिम जीएसटी प्रवर्तन दल बदरपुर बॉर्डर पर नियमित जांच कर रहा था। इस दौरान ट्रक को रोककर उसके दस्तावेजों की जांच की गई। वाहन चालक रामप्रवेश सिंह ने ऑटो पार्ट्स का बिल प्रस्तुत किया, लेकिन प्रथम दृष्टया बिल संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन को रोककर चालान किया गया। वाहन की भौतिक जांच की गई तो ऑटो पार्ट्स के स्थान पर 15 पेटियां देशी शराब बरामद हुईं। संवाद