फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

149 संक्रमित, 158 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मरीजों की संख्या दोगुना होने की दर बढ़कर 105 दिन हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 149 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की है। इसी दौरान 158 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को 33 वर्षीय मधुमेह रोगी की भी संक्रमित होने के कारण जान चली गई। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एनआईटी 5 निवासी 33 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई है। वह संक्रमण के साथ गंभीर शुगर की बीमारी से ग्रस्त था। अब तक जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 233 हो चुकी है। अभी तक कुल 21 हजार 334 है, जिनमें से 20 हजार 191 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जिले में 910 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 302 अस्पतालों में भर्ती हैं। अब 608 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पतालों में भर्ती 37 मरीजों की हालत गंभीर है। इसमें से 8 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि इस समय कोरोना का रिकवरी रेट 94.6 बना हुआ है। अभी तक 2 लाख 15 हजार 135 सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रति एक लाख की आबादी पर 11 हजार 951 सैंपल लिए जा रहे हैं। शनिवार को 1824 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 289 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें