फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 149 लोगों में कोरोना की पुष्टि की है। जिले में 30 दिन बाद ऐसी स्थिति बनी है कि नए मामलों का आंकड़ा 150 से कम रहा। विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में 316 मरीजों के स्वस्थ होने की भी पुष्टि की है। रविवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 125392 संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। इसमें से 122825 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान कुल 738 मरीजों की मौत हो चुकी है।
फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1829 रह गई है। इसमें से 56 अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 1773 मरीज घर पर उपचाराधीन हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अब जिले में आठ मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य दीर्घकालीन बीमारियों से संक्रमित 20 मरीजों का इलाज फिलहाल आईसीयू में जारी है। इसमें से पांच मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इन दिनों जिले में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98 फीसदी बनी हुई है। रविवार को जिले में 2463 नए सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 2109 की रिपोर्ट लंबित है।