आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
फरीदाबाद। निर्वाचन कार्यालय की फ्लाइंग टीम ने रविवार को आचार संहिता उल्लंघन का एक और मामला दर्ज करवाया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डा. हरेंद्र मान ने थाना एसजीएम नगर में दर्ज करवाए मामले में बताया कि रविवार को मुल्ला होटल चौक पर आम आदमी पार्टी की जनसभा थी। उन्हें किसी ने सूचना दी कि जनसभा में एक वाहन पर चार स्पीकर और झंडे लगे हुए हैं। इस पर उन्होंने वहां पहुंच कर वाहन चालक से स्पीकर की अनुमति मांगी। मगर वाहन चालक ने तो स्पीकर की अनुमति और ना ही उसकी गाड़ी की आरसी दिखाई। चालक वाहन को लेकर भाग गया। डा. हरेंद्र मान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो