फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएस सोसायटी में जूडो प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएस सोसायटी में जूडो प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना सोसायटी में चल रही दो दिवसीय अंतर जिला सब जूनियर और जूनियर जूडो चैंपियनशिप संपन्न हुई। इसमें विभिन्न जिलों के 200 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह सिटी जूडो एंड फिजिकल अकादमी की ओर से आयोजित थी। अकादमी के सचिव शंभूनाथ झा ने बताया कि स्टाइल ओसियन क्लोथिंग के मधु शुक्ला और प्रीति पाठक ने सब जूनियर के सर्व श्रेष्ठ खिलाड़ी प्रशांत बांकुरा 40 किलो भारवर्ग, व सोनीपत की पूजा 27 किलो भारवर्ग को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जूनियर वर्ग में निहारिका (दिल्ली) 52 किलो भारवर्ग व ओमवीर (रोहतक) ओपन भारवर्ग को 21 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। सब जूनियर अंडर 14 में सबसे ज्यादा पदक गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने जीते। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें