ट्रेन की चपेट में आने से मौत
फरीदाबाद। मांगलिक कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने घर से निकले नेहरू कॉलोनी निवासी विजय कुमार की मंगलवार सुबह न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय विजय का जीजा भगत सिंह पलवल जाने के लिए न्यू टाउन स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। हादसा होने पर वह भी मौके पर पहुंचा और शव देखते ही उसकी पहचान विजय के रूप में की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि विजय न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास किसी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में फोटो शूट करने जा रहा है। जीआरपी थाना इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। ब्यूरो