फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी का सामान सड़क किनारे रखवाने लगा चालक, आटो लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले लूटकर ले गए फिर सीएनजी खत्म होने पर छोड़ गए ऑटो
विज्ञापन


फरीदाबाद। बाटा फ्लाईओवर पर दो बदमाश एक आटो लेकर फरार हो गए। आटो चालक ने तत्काल ही पुलिस को इसकी जानकारी फोन पर दी। उधर, सीएनजी खत्म होने पर बदमाश आटो को बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए। हालांकि, बदमाश आटो में रखे करीब 300 रुपये ले गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
राहुल कॉलोनी में इमरान नामक आटो चालक अपने परिवार के साथ रहता है। इमरान ने बताया कि सोमवार रात को वह डबुआ से एक दंपती को बाटा फ्लाईओवर तक आया था। सवारी के साथ कुछ सामान भी था। इमरान ने बताया कि फ्लाईओवर पर रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों के पास पहुंचने पर युवक ने उससे सामान सीढ़ियों के पास तक रखने की गुजारिश की। इस पर वह सामान सीढ़ियों के पास रखवाने लगा। इसी बीच दो युवक आए और उसका आटो लेकर फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया, मगर बदमाश भाग निकले। बाद में उसने पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान ने बताया कि उसके आटो में सीएनजी खत्म होने को थी। इस कारण उसके पिता ने आसपास के सभी सीएनजी पंपों पर लूटे गए आटो की सूचना दे दी। करीब एक घंटे की तलाश के बाद उसका आटो हनुमान मंदिर के पास ही लावारिस हालत में खड़ा मिल गया। सीएनजी खत्म होने पर बदमाश उसे वहां छोड़ गए थे। बदमाशों ने उसकी नंबर प्लेट कसे नाले की गंदगी लगाकर पूरी तरह से उसे काला कर दिया था। इमरान का कहना है कि गनीमत है कि उसका आटो उसे मिल गया, हालांकि बदमाश उसकी दिन भर की कमाई करीब 300 रुपये आटो के गल्ले से निकाल ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें