प्रदेश में खेल महाकुंभ 13 से
फरीदाबाद। प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ अब 13 से 15 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों किसी कारण से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ निरस्त कर दिया गया था। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी भी हुई। खेल महाकुंभ का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया। इसके तहत गुरुग्राम में हैंडबाल, लॉनटेनिस, तीरंदाजी, हिसार में फुटबाल व बास्केटबाल, पंचकूला में एथलेटिक्स व टेबलटेनिस, भिवानी में बॉक्सिंग व कबड्डी, अम्बाला में जिम्नास्टिक बैडमिंटन, रोहतक मे हॉकी व कुश्ती तथा करनाल में वालीबाल व जूडो खेल आयोजित कराये जाएंगे। जिन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ हुआ था, वह अपना रजिस्ट्रेशन फार्म जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय सेक्टर-12 से प्राप्त कर लें। ब्यूरो