पार्षद ने ईको ग्रीन कंपनी के खुले रिक्शा को वापस कराया
फरीदाबाद। नगर निगम वार्ड 30 के पार्षद सुभाष आहूजा ने अपने वार्ड में ईको ग्रीन कंपनी के डीजीएम रमेश शर्मा, जोनल मैनेजर विनोद यादव व विपिन कुमार को कंपनी द्वारा किए गए वादे के अनुरूप बंद बॉडी वाले ई-रिक्शा नहीं भेजने के कारण भेजे गये रिक्शों को वापस करने का निर्देश दिया। सुभाष आहूजा ने कहा कि कंपनी व उनके बीच बातचीत हुई थी कि प्रत्येक वार्ड में बंद बॉडी वाला ई-रिक्शा भेजा जाएगा। इसमें गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डालने की सुविधा होगी। अब उनके वार्ड में खुले रिक्शा भेजे जा रहे हैं। इसलिए इन सभी रिक्शा कर्मचारियों को वापस कर दिया गया है। ब्यूरो