फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरा तापमान, उमस बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बारिश से गिरा तापमान, उमस बढ़ी
फरीदाबाद। तेज धूप से लोगों को बृहस्पतिवार को कुछ राहत मिली। सुबह से ही आसमान पर छाए बादल करीब 9 बजे बरस ही गए। करीब डेढ़ घंटे हुई इस बारिश के बाद पारा गिरने से गर्मी से तो लोगों को राहत मिली, मगर बाद में उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार आधी रात से ही आसमान पर बादल छाने लगे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे बारिश शुरू हुई। बूंदाबांदी से शुरू हुई बारिश कुछ देर के लिए तेज भी हुई, मगर फिर धीमी होती चली गई। साढ़े दस बजे तक बारिश बंद हो गई। इस दौरान शहर के कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। हालांकि बरसात के बाद बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी गई। गनीमत यह रही कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश में शहर में कहीं भी जलभराव की समस्या देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें