फरीदाबाद। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 138 नए मामले मिले हैं, इसी दौरान 144 मरीज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि, इस दौरान किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। अब तक 233 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में अब तक 20335 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 21472 लोग संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल, 904 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 281 लोग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जबकि 623 मरीजों को होम आइसोलेशन रखा गया है। 36 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इनमें से आठ मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
संक्रमितों की संख्या में गिरावट आने और स्वस्थ होने वाले संख्या में तेजी से इजाफा होने का प्रभाव रिकवरी रेट पर भी पड़ा है। रिकवरी रेट बढ़कर 94.7 हो चुका है। वहीं, मामलों के दोगुने होने की दर 104 दिन हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रति एक लाख की आबादी में 11913 लोग के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक 216270 सैंपल लिए जा चुके हैं। 338 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।