फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 1.38 करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़कर रुपये कमाने का लालच देकर कराया निवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने सेक्टर 21 निवासी एक व्यक्ति से 1.38 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले पीड़ित से शेयर बाजार में निवेश करवाया। पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर और रुपये ट्रांसफर करवा लिए। फिर आरोपियों ने पीड़ित से बात करना बंद कर दिया। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई है। साइबर अपराध थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 21 निवासी संजय शर्मा ने बताया कि उनको 11 सितंबर को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया था। जहां शेयर बाजार में निवेश और पैसा कमाने के बारे में बताया जाता था। ग्रुप जतिन वर्मा ने बनाया था। उसके बाद एक व्यक्ति ने संपर्क कर कुछ उपहार कार्ड भेजे। उसने प्रयोग करने के बाद स्क्रीनशॉट ग्रुप एडमिन जतिन वर्मा को भेजने के लिए कहा था। एक अन्य व्यक्ति ने लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाया। उसपर आरोपियों ने एक खाता खुलवाया। जहां लोग अपना निवेश देख सकते थे। वह खुद निवेश नहीं कर सकते थे। उसके बाद आरोपियों ने न्यूनतम 50 हजार निवेश करने के लिए कहा और एक खाता नंबर भेजा। पीड़ित ने दिए गए खाते पर रुपये भेज दिए। कुछ समय बाद पीड़ित को एप पर निवेश राशि दिखने लगी। उसके बाद ग्रुप एडमिन जतिन वर्मा ने वीआईपी समूह निवेशकों के ग्रुप में शामिल कर दिया। साथ ही पुराने ग्रुप से हटने को कहा। उसके बाद आरोपियों ने अधिक मुनाफे के लिए बड़े निवेश के लिए कहा। आरोपियों के दिए खाता में रुपये भेजकर पीड़ित शेयर बाजार में निवेश करता रहा। 23 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि पुलिस ने जतिन वर्मा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में हिरासत में लिया है। अगर जतिन वर्मा को नहीं छुड़ाया तो आपके पैसे फंस जाएंगे। आरोपियों ने डर दिखा कर 15 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस प्रकार पीड़ित ने एक करोड़ 38 लाख रुपये भेज दिए। पीड़ित ने पैसे निकालने चाहे तो आरोपी आनाकानी करने लगे व उसे ग्रुप से हटा दिया। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें