फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएनजी पंप के नाम पर 13.62 लाख की ठगी

Thu, 01 Jun 2023 10:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन किया था आवेदन, आरोपी ने खुद को अदानी गैस कंपनी का मैनेजर बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सीएनजी पंप खोलने के नाम पर एक व्यक्ति से 13.62 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पंप के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। थाना साइबर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-2 निवासी विशाल ने बताया कि पिता टेकचंद ने सीएनजी पंप के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। इसके लिए दो हजार रुपये का भुगतान एक मार्च को क्रेडिट कार्ड के जरिए किया था। उसके बाद टेकचंद के पास एक कॉल आई। जिसमें सामने वाले ने अपने आप को अदानी गैस कंपनी का मैनेजर अशोक कुमार बताया। उक्त व्यक्ति ने उनके पिता के फोन पर व्हाट्सएप के जरिए नियम एवं शर्तों के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भेजा। 19 मार्च को मैनेजर ने बताया कि दस्तावेज सही हैं। 20 मार्च को लेटर ऑफ इंटेंट भेजने के नाम पर उन्होंने 50,000 जमा करवा दिए। 21 मार्च को 2,75,000 रुपये डीलरशिप लाइसेंस प्रमाणपत्र, 22 मार्च को एनओसी के नाम पर 5,25,000, 23 मार्च और 24 मार्च को बैंक चार्ज के नाम पर 4,60,000 मांगें गए। जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने बैंक में जाकर पता किया। वहां पता चला कि बैंक में अदानी कंपनी के नाम पर नहीं बल्कि किसी व्यक्ति के नाम पर खाता है। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। सीएनजी पंप के नाम पर उनके साथ 13,62,000 रुपये की धोखाधड़ी हुई। थाना साइबर सेल ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें