निगम के तीन अधिकारियों की सीएम विंडो पर शिकायत
फरीदाबाद। चावला कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने नगर निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई है। विनोद कुमार के अनुसार इन तीन अधिकारियों के पास नगर निगम की तिजोरी की चाभी है। इनमें से दो मूलरूप से दूसरे विभाग के हैं। एक अधिकारी तो पिछले चार साल से पद पर काबिज है। तीनों को एक पार्षद की शह प्राप्त है। एक अन्य कर्मचारी पर आरोप है कि वह इन तीनों अधिकारियों को शराब आदि उपलब्ध कराता है। विलासिता पूरी करने के लिए यह अधिकारी किसी न किसी ठेकेदार को पकड़ते हैं, आजकल इन्होंने एक सीवर सफाई कराने वाले ठेकेदार को पकड़ा हुआ है। सीएम विंडो पर शिकायत कर विनोद कुुमार ने इन तीनों के खिलाफ सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ब्यूूूरो