भाषा-साहित्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
फरीदाबाद। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के फैकल्टी ऑफ मीडिया स्टडीज डिपार्टमेंट की ओर से भाषा और साहित्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन फॉर स्टडी ऑफ लिट्रेचर एंड एनवायरमेंट के सहयोग से किया गया था। कार्यक्रम में कंपैरेटिव लिट्रेचर एसोसिएशन के महासचिव प्रोफेसर चंद्रमोहन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनिल रैना ने भी इसमें शिरकत की।
इस अवसर पर अंग्रेजी भाषा और साहित्य की दुनिया के दिग्गजों ने हिस्सा लेते हुए सम्मेलन के दौरान छह तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता की। इस दौरान 100 पत्रों को प्रस्तुत किया गया। इन सभी का एक किताब के रूप में संकलित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने इस किताब का विमोचन किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर चंद्र मोहन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम चाहे जिस भी विभाग में काम करें, भाषा और साहित्य हमेशा हमारे साथरहेगा। वह ज्ञान के केंद्र के रूप में कार्य करते हैं। डा.एनसी वाधवा ने कहा कि, मानव रचना इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि छात्रों को नया सीखने मिले। उन्होंने इस दौरान देशभर से भाषा और साहित्य से जुड़े लोगों का इससम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के ट्रस्टी डा. एमएम कथूरिया, एमआरआईआईआऱएस के वीसी डॉ. एनसी वाधवा, रजिस्ट्रार आरके अरोड़ा, फैकल्टी ऑफ मीडिया स्टडीज की डीन डॉ. नीमो धर समेत फैकल्टी मेंबर्स और छात्र मौजूद रहे। ब्यूरो