फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल धड़का..मिली जिंदगी, 90 हजार रुपए वाला इलाज हुआ मुफ्त

Sun, 18 Nov 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्टर-23 में रहने वाली 59 वर्षीय अनीता जैन के दिल को पीएम-जय (आयुष्मान भारत: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) के तहत 90 हजार रुपये का निशुल्क इलाज मिला है। अनीता को नई जिंदगी के साथ ही पीएम-जय के तहत अब तक के सबसे महंगे इलाज का लाभ मिला है। इससे अनीता का दिल फिर से धड़कने लगा। फरीदाबाद में पीएम-जय से शनिवार तक कुल 70 लोग लाभान्ति हो चुके हैं। अनीता के दिल की मुख्य तीनों धमनियां 95 से 90 फीसदी तक बंद हो चुकी थीं। ऐसे में बीके सिविल अस्पताल स्थित हार्ट सेंटर में दो स्टेंट डालकर जान बचाई गई।

विज्ञापन


आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री मुफ्त इलाज योजना में जिले के 14 निजी-सरकारी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जा चुका है। इन अस्पतालों में लाभार्थी मुफ्त इलाज करा सकते हैं। दिल के इलाज के लिए बीके अस्पताल स्थित हार्ट सेंटर भी इसमें शामिल है। पीएम-जय के जिला सूचना मैनेजर निपुन त्यागी ने बताया कि अनीता जिले में अब तक के सबसे महंगे इलाज की पहली लाभार्थी हैं। बताया कि शनिवार शाम को हार्ट सेंटर से उन्हें लाभार्थी सत्यापन की बात बताई गई। जिंदगी का जोखिम उठा रही महिला के सत्यापित दस्तावेज मेल से मुहैया कराए गए।

हार्ट सेंटर के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गोयल ने सभी प्राथमिक जांच पूरी कर अनीता को कैथलैब में दाखिल कर लिया। हार्ट सेंटर हेड मान सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम एंजियोप्लास्टी कर अनीता के दिल की एलएडी और एलएएक्स धमनी में दो स्टेंट डाले गए। अनिता अब स्वस्थ हैं। सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


अनीता जैन को हर संभव सहायता कर केंद्रीय योजना का लाभ दिया गया। इसमें सहयोगी स्टाफ का पूरा योगदान है। कोशिश की जाती है कि हर लाभार्थी निशुल्क इलाज का लाभ लेकर पूरी तरह स्वस्थ हो सके।- डा. रमेश, नोडल अधिकारी, पीएम-जय फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें