फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड के नेहरू पार्क में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें 62 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बैडमिंटन वारियर ग्रुप की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाजपा नेता अनीता शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। इसलिए खेलों को जीवन में महत्व देना जरूरी है।
इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक क्लब के अनिल और अस्थाना, अनंगपाल चौहान, ओमप्रकाश गोयल, एसके गर्ग, सुधीर कपूर, मनोज तोमर, हरेंद्र सिंह व पंकज सिसोदिया आदि मौजूद थे।