फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने कागजों पर उकेरे कल्पनाओं के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने कागजों पर उकेरे कल्पनाओं के रंग
विज्ञापन

फरीदाबाद। महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आयुवर्ग के करीब 70 बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 से 8 साल के बच्चों को उनके मनपसंद कार्टून बनाए। वहीं 9 से 12 साल के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर चित्र बनाए। 6 से 9 वर्ग में मयंक को छोटा भीम का एक सुंदर चित्र बनाने के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 10 से 12 साल के आयुवर्ग में दीपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने एक सुंदर सा पोस्टर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर बनाया। दूसरा स्थान लक्ष्य के नाम रहा, जबकि तीसरे स्थान पर किशोर रहे। सभी विजेताओं को मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल, संजय पुणेकर, चिंतामणि वैद्य व सुधाकर पांचाल द्वारा समान्नित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल के विलास पांचाल, चिंतामणी वैद्य, रवि कांत, रविंदर लोतेकर, सचिन, रमा कांत, यशवंत पांचाल, सागर कुलकर्णी, गौरव और अक्षय पांचाल सहित अनेक बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें