पल्स पोलियो अभियान के लिए 1500 बूथ
फरीदाबाद। पल्स पोलियो अभियान के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इसके लिए शहर भर में 1500 बूूथ बनाए जाएंगे। इन सभी बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
डिप्टी सिविल सर्जन डा. रमेश ने बताया कि पोलियो अभियान का पूरा-पूरा लाभ शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के दिया जा रहा है। हर बार पल्स पोलियो अभियान के लिए प्रबंधन के साथ तैयारियां की जाती हैं। संबंधित क्षेत्र की आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और अन्य सहायकों को जरूरी सहायता और दिशा निर्देश दिए गए हैं। पल्स पोलियो 5 से 7 अगस्त को मनाया जा रहा है।