नेत्र जांच शिविर में बांटे गए 280 लोगों को चश्मे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जवाहर कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर कमेटी की ओर से बुधवार का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर लगाया गया। इसमें 353 लोगों की नेत्र जांच की गई। इस दौरान 280 लोगों को चश्मे भी बांटे गए।
शिविर में विजन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डाक्टर्स की टीम ने लोगों की नेत्र जांच की। उन्हें मौसम बीमारियों से बचाव को लेकर दिशा निर्देश दिए। श्रीराम मंदिर कमेटी के प्रधान राज जुनेजा ने बताया कि हर वर्ष मंदिर कमेटी धार्मिक कार्यो के साथ-साथ निशुल्क जॉच शिविरों का आयोजन भी करती है। इस तरह के शिविर के जरिए जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंच पाती है और लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता आती है। उन्होंने कहा कमेटी का यह छठा नेत्र जांच शिविर में चयनित लोगो की ऑखो के ऑपरेशन तारा नेत्रालय, भाटिया सेवक समाज में किए जाएंगे। कैंप में अश्विनी विरमानी, महेंद्र अदलखा, अमित चक्रवत्ती, राकेश जुनेजा व श्रीराम मंदिर कमेटी के सदस्यों का अहम योगदान रहा।
----
ब्यूरो