फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के बृहस्पतिवार को 13 हजार से कुल मामले पार हो गए। बीते 24 घंटों में 150 मरीज मिले हैं। उपचाराधीन एक मरीज की मौत की इसी दौरान मौत हो गई। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 13 हजार 116 हो गई है। कुल मरीजों में से 92 फीसदी मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी दौरान 98 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-20 निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक जिले में 174 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 150 नए मरीज मिले हैं। सेक्टर-80, सेक्टर-23, सेहतपुर, त्रिखा कॉलोनी, पूरी प्राणायाम सोसायटी, खेड़ी कला, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-89, सेक्टर-75, तिलपत, सूरदास कॉलोनी, प्रहलादपुर, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, ऊंचा गांव, सेक्टर-76, पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर-85, पल्ला, फरीदपुर, बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सेक्टर-78, सेक्टर-41, अमर नगर, सेक्टर-21, विनय नगर, गांधी कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-46, पाली, भगत सिंह कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सेक्टर-3, सेक्टर-37, कृष्णा नगर, फतेहपुर बिल्लौच, एसजीएम नगर, एसी नगर, मुजेसर, सेक्टर-55, सेक्टर-28, एनआईटी-2, शिवदुर्गा विहार, सेक्टर-30, जीवन नगर, चार्मवुड विलेज, एनआईटी 1, राजीव कॉलोनी, नंगला, सेक्टर 7 से संबंधित हैं।
अब जिले में 870 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 292 अस्पतालों में दाखिल हैं। जबकि 578 लोगों को होम आइसोलेशन में हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अस्पतालों में दाखिल 35 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 5 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। फिलहाल जिले में 13116 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 12072 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक जिले में 1 लाख 43 हजार 465 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से अभी 415 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।