संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल की पहली मंजिल पर बृहस्पतिवार को शिशु रोग विभाग के पास फाल सीलिंग एक किशोर के सिर पर गिर गई। इससे किशोर के सिर पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने किशोर के सिर पर दवा लगा कर उपचार किया। बताया गया है कि किशोर के सिर पर तीन से चार टांके भी आए हैं।
किशोर के सिर पर चोट लगने का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। यदि उस स्थान पर कोई शिशु होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बीके अस्पताल की फाल सीलिंग बेहद खराब हालत में है। कई जगहों से फाल सीलिंग पूरी तरह गल चुकी है और वह आए दिन गिरती रहती है।
बीके अस्पताल के अधिकारियों को खराब फाल सीलिंग की जानकारी होने के बाद भी इसे बदलवाया नहीं गया है। बृहस्पतिवार को आई बरसात से फाल सीलिंग में अच्छी खासी नमी आ गई और बीके अस्पताल के प्रथम तल पर बने शिशु रोग विभाग में करीब 13 वर्षीय किशोर को ऊपर गिर गई। इससे किशोर के सिर पर गहरा घाव हो गया। इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि इस बार उन्हें कोई जानकारी नहीं है।