फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13,184 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को सभी 47 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 13 हजार 184 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। ज्यादातर केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिली।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए जिले में अव्यवस्था कम नहीं हो रही। मंगलवार को तीन दिन बाद जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए गए। सभी केंद्रों पर दोनों आयु वर्ग के लोगों को पहली व दूसरी डोज लगाई गई। बीके सिविल अस्पताल में टीकाकरण के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही।
एक दिन पूर्व फैल अव्यवस्था पर सिविल सर्जन ने दो केंद्र लगाने की बात कही। हालांकि फिर हालात जस के तस नजर आए। मंगलवार को भी एक ही जगह पर टीकाकरण होता रहा। ऐसे में लंबी लाइन लगने की समस्या दूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

टीकाकरण नोडल डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि मंगलवार को 13 हजार 184 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगवाया। इसमें से 18 से 44 वर्ष तक के 4557 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं, 45 वर्ष से अधिक उम्र के 8597 लोगों ने कोरोना बचाव की वैक्सीन लगवाई। वहीं, मंगलवार को 13 स्वास्थ्य कर्मियों व 17 फ्रंट लाइन वर्कर ने भी टीका लगवाया।
आज इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
आदर्श नगर यूपीएसची, एस नगर, ऐतमादपुर, बल्लभगढ़, भारत क़ॉलोनी, भीम बस्ती, सिविल अस्पताल, डबुआ यूपीएसची, सभी ईएसआई डिस्पेंसरी, एफआरयू-1, एफआरयू-2, खेड़ी कलां, मुजेसर, पाली, सारन, प्रतापगढ़, एसजीएम नगर, सुभाष नगर, राजीव कॉलोनी, कौराली, मोहना, तिगांव, छांयसा, दयालपुर, फतेहपुर बिल्लौच।
कोरोना से दो संक्रमित, तीन स्वस्थ
फरीदाबाद। शहर में मंगलवार को जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मामले मिले। बीते 24 घंटों में तीन मरीज स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को एनआईटी 3 व चाचा चौक के पास से नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अभी तक जिले में कुल 99 हजार 738 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 99 हजार स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 716 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। फिलहाल जिले में कोरोना के केवल 22 मामले उपाचाराधीन हैं। इनमें से केवल नौ मामले अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 13 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। तीन मामले ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कोविड-19 नोडल डॉ रामभगत ने बताया कि फिलहाल जिले का एक्टिव केस रेट केवल 0.02 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 2219 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 675 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें