फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 1250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा पॉश प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव और शिकायत प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े पॉश (पीओएसएच) प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद से इस अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत जिले की करीब 1250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, कानूनी अधिकारों और शिकायत निवारण प्रक्रिया पर केंद्रित होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग, फरीदाबाद, विजयश्री एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट तथा लोकल कम्प्लेंट्स कमेटी की चेयरपर्सन एडवोकेट विजयश्री अत्री के संयुक्त तत्वावधान में यह पहल आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य महिला कर्मचारियों को कानून की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना है। कार्यक्रम में विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। मुख्य प्रशिक्षक और ट्रस्ट की संस्थापक एडवोकेट विजयश्री अत्री ने पॉश एक्ट के कानूनी प्रावधानों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारों की जानकारी ही महिलाओं को उत्पीड़न के खिलाफ प्रभावी ढंग से आवाज उठाने में सक्षम बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें