फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नवादा में छह करोड़ रुपये की लागत से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नवादा में 6 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन


फरीदाबाद। गांव नवादा में 6.30 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक कार्यक्रम में अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास किया। गांव में 5 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन, एक करोड़ रुपये की लागत से खेल परिसर में स्टेज व कमरे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्य एक साल में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पहली बार गांव में सीवरेज व 24 घंटे बिजली मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में अब तक हुए जितने विकास कार्य हुए हैं उन्हें गिनाया नहीं जा सकता है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में किसी नेता पर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। इस मौके पर महमूदपुर के सरपंच राम सिंह, कोराली के सरपंच राजेश, नरहावली के सरपंच विनोद, अटाली के सरपंच प्रहलाद, दयालपुर सरपंच निशांत हुड्डा, नचौली सरपंच सुनील, तिगांव सरपंच रिंकु, ढेकोला सरपंच रोहताश, भुआपुर सरपंच उमेद, भैंसरावली सरपंच भूदत्त, कौराली सरपंच सुरेंद्र बोहरा, पप्पू सरपंच सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें