फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से नाराज हुए आईएमटी के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से नाराज हुए आईएमटी के किसान
विज्ञापन


फरीदाबाद। करीब सवा साल से मुआवजे की मांग पर आईएमटी चंदावली में धरने पर बैठी आईएमटी किसान संघर्ष समिति की महापंचायत मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने किसानों की मांगें पूरी नहीं कीं तो आने वाले चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी को वोट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

महापंचायत की अगुवाई कर रहे जयपाल सूबेदार ने बताया कि सरकार ने आईएमटी चंदावली के लिए पांच गांवों के 2610 किसानों की 1832 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की थी। एचएसआईआईडीसी किसानों को उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद 32 लाख रुपये प्रति एकड़ का ब्याज नहीं दे रही है। किसानों को निश्चित कीमत पर प्लाट देने का वादा किया गया था अब प्रति प्लाट 3507 रुपये अतिरिक्त कीमत लगा दी गई। कई किसानों को अभी तक प्लॉट नहीं दिए गए। सवा साल से धरना प्रदर्शन करने के बावजूद सरकार ने आज तक कोई रास्ता नहीं निकाला। केंद्रीय राज्यमंत्री और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने भी सिर्फ झूठे वादे किए। पूर्व मीडिया सचिव गिरिराज धनकड़ ने बताया कि महापंचायत में निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव में सत्तापक्ष पार्टी के प्रत्याशी का विरोध किया जाएगा। महापंचायत में किसान नेता करमबीर, जीवन लाल, किशन धनकर, रचना शर्मा, महावीर यादव, किरन चहल, हरीसिंह धनकर, नारायण सिंह धनकर, रनजीत, जीतराम फोरमैन, रणबीर धनकर, सरदार धनकर और कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें