फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो खिलाड़ियों का स्टेट कैंप अंडर 16 में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो खिलाड़ी स्टेट कैंप अंडर-16 में चयनित
फरीदाबाद। जिले के दो खिलाड़ियों का हरियाणा स्टेट अंडर-16 कैंप में चयन हुआ है। अहान पोद्दार और देव बिधुरी के क्रिकेट कैंप में शामिल होने से शहर में खुशी का माहौल है। दोनों खिलाड़ी बुधवार रात को रोहतक के लिए रवाना हो गए हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट रजत भाटिया ने बताया कि अहान पोद्दार ने इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में 6 मैचों में 211 रन बनाए। अहान पोद्दार का चयन अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक में सबसे ज्यादा रन बनाने पर हुआ है। ऑफ स्पिनर देव बिधुरी ने सबसे ज्यादा विकेट लिये थे। ऑफ स्पिनर देव बिधुरी ने इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में 6 मैचों में 13 विकेट ली थी। रजत भाटिया ने कैंप के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है। आहन पोद्दार राइट हैंड ओपनर बल्लेबाज हैं। आहन पोद्दार ने अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक और लोकल क्रिकेट में भी काफी छाप छोड़ रखी है। अहान पोद्दार और देव बिधुरी दा क्रिकेट गुरुकुल में लेवल ए कोच अनिकेत उपाध्याय के अंडर में कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं। इंडिया ए व हरियाणा रणजी टीम के प्रमुख कोच विजय यादव का कहना है कि दोनों खिलाड़ी हरियाणा स्टेट टीम में भी जगह बनाने की पूरी उम्मीद है। यह कैंप उनके आगे बढ़ने की सीढ़ी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें