फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन
फरीदाबाद। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गुर्जर भवन सेक्टर-16 में आयोजित दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र में भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ चेयरमैन अजय गौड़ और जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा उपस्थित थे। दो दिन तक चले इस प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने की, जबकि संयोजक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना रहे। वर्ग के अंतिम एवं समापन सत्र को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है, जो वैचारिक सिद्धांतों और नैतिकता पर चलती है। यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की प्रक्रिया का हिस्सा है। समय-समय पर भाजपा द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इससे पूर्व भाजपा के ओबीसी मोर्चा और इसके बाद भी अनेक सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में केंद्र-प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, एमएसपी वृद्धि, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना आदि के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। इससे वह किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में बता सकें। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, रामफल बूरा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल, सुंदर चौधरी, मेहरचंद गहलोत, सरोज सिहाग, आदित्य चौटाला, धनेश अदलखा, कपिल कौशिक और सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें