कैंसर जांच शिविर में 150 लोगों ने कराई जांच
फरीदाबाद। मानव रचना डेंटल कॉलेज में तंबाकू से होने वाली हानिकारक बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए दो दिवसीय कैंसर जांच शिविर लगाया गया। इसमें निशुल्क जांच के साथ ही दवा भी वितरित की गईं। इसके साथ ही लोगों का तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। 150 लोगों की जांच की गई। विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. एमके सोनी ने सभी छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य बेहद सराहनीय है और इस तरह के कार्य करने से समाज का भला होता है। मानव रचना हमेशा से ही समाज के लिए कार्य करने में आगे रहता है। इस अवसर पर एमआरडीसी के प्रिंसिपल डॉ. अरुणदीप सिंह ने कहा कि हम इस कार्य को और भी आगे ले जाना चाहते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। ब्यूरो