फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमएसएमई ऑफ इंडिया की बैठक में छाया स्टील कीमत का मुद्दा 18-17-52

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्टील कीमतों में बढ़ोतरी पर उद्यमियों ने की चर्चा
- केंद्रीय एमएसएमई मंत्री गिरिराज सिंह को सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई ऑफ इंडिया ने देश में स्टील की कीमतों में 15 से 20 हजार रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की। एक बैठक आयोजित कर स्टील पर लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर मंथन किया गया। बाद में आईएमएसएमई पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री एमएसएमई गिरिराज सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के चेयरमैन राजीव चावला ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर को नुकसान से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। इसके लिए केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उनके समक्ष एक ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखी गई है। उन्होंने स्टील की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी पर न केवल चिंता व्यक्त की, बल्कि केंद्र सरकार से इस संबंध में तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव चावला ने कहा कि स्टील की कीमतों में तेजी से देश का एमएसएमई सेक्टर बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, जबकि इसका लाभ चीन व अन्य देशों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को दुनियाभर में आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनियों के लिये सब्सिडी व अन्य प्रोत्साहन मिलता था, मगर अब सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। इससे भी एमसएमई सेक्टर पर असर पड़ा है। सब्सिडी पर रोक से एमएसएमई सेक्टर को नए परिवेश के अनुरूप जानकारी लेने में बाधा मिल रही है। इस अवसर पर फरीदाबाद के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें