फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केजीपी पर सड़क हादसे में 12 वर्ष के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी स्थित खोली धाम के दर्शन कर आ रहा था परिवार, आगे चल रहे ट्रक के ब्रेक मारने से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भिवाड़ी स्थित मोहन राम बाबा खोली धाम के दर्शन करके वापस आ रहे एक परिवार की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के कारण कार में सवार दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान 12 वर्ष के दिव्यांश की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह उनके पिता आनंद स्वरूप शर्मा, छोटा भाई राहुल उर्फ रजत गौर, मम्मी सावित्री देवी, बेटा आरव और भतीजा दिव्यांश (12) गांव छांयसा स्थित मोहन राम बाबा खोली धाम भिवाड़ी राजस्थान से दर्शन करके वापस आ रहे थे। वह अपनी कार से कुंडली-गाजियाबाद-पलवल के रास्ते से घर जा रहे थे। उनकी कार के आगे एक ट्रक चल रहा था। गांव मौजपुर के पास आकर ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक मार दी, जिसकी वजह से उनके छोटे भाई की गाड़ी ट्रक से जा टकराई। जिस कारण उनका पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दिव्यांश की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना छायंसा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें